सीतापुर, मई 31 -- केसरीगंज, संवाददाता। सीतापुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें विशाल कपूर को नगर अध्यक्ष चुना गया । शनिवार को नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विभूति पुरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विभू पुरी व जिला उपाध्यक्ष व लहरपुर प्रभारी अखिलेंद्र यादव ने बैठक में संगठन की नई नगर इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। जिसमें नगर अध्यक्ष विशाल कपूर, नगर महामंत्री पद पर सलीम चौधरी, कोषाध्यक्ष हेतु निखिल मेहरोत्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कलीम चौधरी, सतीश जायसवाल, लईक अंसारी व राजकुमार कश्यप को मनोनीत किया गया, वहीं नगर मंत्री के रूप में पंकज रस्तोगी, पंकज यादव, सुजल चौरसिया, रुखसार व संदीप को जिम्मेद...