विशालकाय कंटेनरों से गौरा-पॉलिटेक्निक मार्ग पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
बस्ती, मई 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के गौरा-पॉलिटेक्निक मार्ग स्थित हथियागढ़ में बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब उड़ीसा से बलरामपुर चीनी मिल जा रहे दो विशालकाय कंटेनर मार्ग से गुजरे। कंटेनरों पर अत्यंत बड़ा टैंक लदा होने के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बताया गया कि यह भारी-भरकम टैंक बलरामपुर चीनी मिल, बलरामपुर के लिए भेजा जा रहा था। प्रत्येक कंटेनर के इंजन में 10 पहिए और ट्रॉले में 112 पहिए लगे थे। इस तरह एक कंटेनर में 122 पहिए होने के कारण वाहन की लंबाई और चौड़ाई काफी अधिक थी। संकरे मार्ग और ऊपर से लटके बिजली तारों, केबलों तथा सड़क किनारे पेड़-पौधों की वजह से कंटेनरों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।कंपनी के करीब दो दर्जन कर्मचारी सड़क पर तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.