बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर/झालू। नगर के समीप गोलबाग रोड पर स्थित नंदी गोशाला के पास किसान के खेत में एक पेड़ पर एक विशालकाय अजगर को बैठा देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। कस्बा झालू के गोलबाग रोड पर स्थित नंदी गोशाला के पास साजन सिंह एडवोकेट के खेत पर एक पेड़ पर बैठा विशाल अजगर मिला। इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद हो गए जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने बताया कि उसका वजन लगभग 50 किलो के आसपास है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम उसको अपने साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...