विशारतगंज के दो गैंगस्टरो को कैद
बरेली, मई 15 -- विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट ने बिशारतगंज क्षेत्र के गैंगस्टर तशवीर और आरिफ को सश्रम दो वर्ष की कैद की सजा सुनाई।विशेष कोर्ट ने दोनों पर पांच पांच हजार का जुर्माना भी ठोका है। एडीजीसी क्राइम दिगंबर पटेल ने बताया कि थाना बिथरीचैनपुर पुलिस ने 25 जुलाई 2011 को बिशारतगंज क्षेत्र के तशवीर और आरिफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की थी। इस केस की सुनवाई विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.