गिरडीह, फरवरी 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के नावाडीह पंचायत के बरयबारी के प्रवासी मजदूर बालेश्वर महतो का शव विशाखापत्तनम से छठे दिन बुधवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया था। पीड़ित परिजनों के चित्कार से सभी की आंखें नम हो गई। शव आने की सूचना पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इधर भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने भी घटना को दु:खद बताया। बता दें कि बालेश्वर महतो की मौत शुक्रवार को विशाखापत्तनम में हो गई थी। वह रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए विशाखापत्तनम में मजदूरी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...