बोकारो, जून 10 -- विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के स्टील मेल्टिंग शॉप में 8 जून को हुई भीषण दुर्घटना, जिसमें नौ श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, को लेकर एटक ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी ने कहा कि यह घटना सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योग के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से इस्पात मंत्रालय के स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों के कार्यों में बढ़ते हस्तक्षेप, उत्पादन और वित्तीय लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने के दबाव तथा श्रमिकों की समस्याओं की अनदेखी के कारण कई इकाइयों में असुरक्षा और असंतोष का माहौल बना है। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन क...