जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। टाटानगर विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग सोमवार को अचानक बदलने से परेशान यात्री ने स्टेशन पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराई है जबकि सोशल मीडिया पर भी छात्रों की समस्या को पोस्ट किया है। शिकायत के अनुसार छात्रों को विशाखापट्टनम ट्रेन से भुवनेश्वर जाकर बेंगलुरु की ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन ट्रेन का मार्ग बदलने से उनके सुबह 5 बजे तक भुवनेश्वर पहुंचने पर संसय था। इधर मंगलवार को भी मुंबई की गीतांजलि और खुला एक्सप्रेस के अलावा अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस और अजमेर संतरागाछी एक्सप्रेस के लेट होने की शिकायत सोशल मीडिया पर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.