विशाखापट्टनम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04159/60 का संचालन 14 अगस्त से 28 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे के लिए होगा। प्रयागराज से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:40 बजे विशाखापट्टनम से चलकर रविवार शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.