सिमडेगा, मार्च 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।स्व विशप जोसेफ मिंज मेमोरियल 24 वीं धर्म प्रांतीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन गुरुवार को सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में एलबीयूस केरकेट्टा और पीटर मिंज होंगे। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 9 तक के विद्यार्थी भाग लेगे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि टीमो के बीच लीग मैच 11 से 13 मार्च तक खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 14 मार्च को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में फा. दमासियुस खेस, फा. देवव्रत राजन मिंज, फा. अलेक्जेंडर कुल्लू, मियूस डुंगडुंग सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका का अहम योगदान दे रहे है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.