भागलपुर, अप्रैल 8 -- सरायगढ़ (सुपौल) से सुशील कुमार की रिपोर्ट सरायगढ़, निज संवाददाताभपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात कोर्ट वारंटी झिलाडुमरी पंचायत के विशनपुर गांव वार्ड आठ निवासी रामानंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामानंद यादव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...