गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- कुचायकोट। एक संवाददाता विशंवभरपुर थाने के तिवारी मटिहनिया गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक इलाज करने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में सलीमा खातून, मुख्तार अली, गुफरान अली, अब्बास अली, आरिफ अली, सुभान मियां, सितारा खातून, राबिया खातून व फैयाज आलम शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...