गोपालगंज, अप्रैल 17 -- कुचायकोट। संवाददाता विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर बाजार के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव निवासी लालू राम के 25 वर्षीय पुत्र राहुल राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राहुल राम बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने दिया चकमा तो बाइक मंदिर से टकराई, युवक की मौत जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल सदर अस्पताल से भी उनकी गंभीर ...