विवेचना में लापरवाही पर रिपोर्ट तलब
सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला और चेन छिनैती के मामले की विवेचना में लापरवाही न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने विवेचक से रिपोर्ट तलब की है। पीड़ित मानस सिंह ने अधिवक्ता रवि शुक्ल के जरिए कोर्ट में मॉनिटरिंग याचिका दाखिल की है जिस पर 13 जून को सुनवाई होगी। घर के सामने गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बीती 29 मई को मुंशीगंज निवासी मानस ने पड़ोसी स्वामीसहाय सिंह, शिवदेवी सिंह, अंकुर सिंह, अनु सिंह, अमरबहादुर सिंह आदि पर केस दर्ज कराया था। जिसमें छिनैती और पिता शिवपूजन सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। यह भी पढ़ें- सराफा डकैती काण्ड में गवाह तलब यह भी पढ़ें- पुराने मामले में लापरवाही पर थाना और चौकी प्रभारी से जवाब तलब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.