अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। एसएसपी ने गुरुवार को विवेचना में लापरवाही करने पर गोंडा थाने में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया। उन पर अधिकारियों के निर्देश का पालन न करने का भी आरोप लगा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी कार्यालय पर बीते दिनों गोंडा थाने से संबधित शिकायत आई थी। जिसकी विवेचना दरोगा अभिषेक निगम को दी गई। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी उन्होंने विवेचना नियमानुसार नहीं की। न ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन किया गया। इसी आधार पर दरोगा को निलंबित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...