प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रानीगंज थाने में तैनात एसआई महेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। महेश सिंह एक जानलेवा हमले के मामले की विवेचना कर रहे थे। एक आरोपी को जेल भेजने के बाद अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसपी ने उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...