विवेचना में खुली अपनों की साजिश, बेटी की हत्या के राज तक पहुंची पुलिस
पीलीभीत, अगस्त 25 -- पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में नौ वर्षीय अनम की हत्या के मामले में पुलिस की विवेचना ने उस साजिश का पर्दाफाश किया, जिसमें पड़ोसी शकील को हत्या के मामले में फंसाने के लिए बच्ची को ही मौत के घाट उतार दिया गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अमरिया मुकेश कुमार शुक्ला ने विवेचना के दौरान ऐसे तथ्य और साक्ष्य जुटाए, जिनके आधार पर सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया।
हत्या की घटना दो दिसंबर 2022 की शाम अनम अपने चाचा शादाब और चचेरी बहन के साथ माधोपुर से पड़ोसी गांव सरैंदा पट्टी में उर्स का मेला देखने गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव माधोपुर के गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिला। घटना के बाद पिता अनीस ने पड़ोसी शकील पर पुरानी रंजिश के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.