शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। मोहल्ला सुभाषनगर की आरती वर्मा उर्फ सोनी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। आरती वर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन विवेचक अंकुर और शैली ने सही तरीके से जांच नहीं की और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि उनके पति ने रिंकी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है। इसके संबंध में गर्भावस्था और टीकाकरण के प्रमाण भी दिए गए, जिन्हें विवेचना में शामिल नहीं किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुर और पति द्वारा मारपीट की गई, लेकिन संबंधित धाराएं हटा दी गईं। उन्होंने विवेचक के खिलाफ कार्रवाई और किसी राजपत्रित अधिकारी से पुनः जांच कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.