विवेचना निस्तारण में तीन पुलिसकर्मी सम्मानित
फतेहपुर, अगस्त 11 -- फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। थरियांव थाने में तैनात विवेचकों ने एक जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक 64 विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण किया। इस पर एसपी ने उनके कार्य की सराहना की। उपनिरीक्षक सतीश पवार ने 33 और उपनिरीक्षक अरुण मौर्य ने 31 विवेचनाओं का निस्तारण किया। अरुण मौर्य वर्तमान में थाना ललौली में नियुक्त हैं। पोर्टल पर जुलाई माह में सर्वाधिक आनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करने वाले हेड कांस्टेबल मुकुश कुमार, यूपी-112 को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.