मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर कलां में महिला ने दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला के समर्थन में डिप्टी एसपी कार्यालय पहुंचे, ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस आरोपियों से हमसाज हो गई है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी लगातार पीड़ित पक्ष को धमका रहे हैं, जिससे यह परिवार पलायन कर गया है, इसलिए मुकदमे की विवेचना ट्रांसफर कर दी जाए। कोतवाली क्षेत्र के राजूपुर कलां निवासी महिला ने गांव के ही जीशान पुत्र मुकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला के समर्थन में शुक्रवार को महिलाओं सहित काफी संख्या में ग्रामीण डिप्टी एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि हल्का दरोगा आरोपियों से हमसाज हैं, वह जानबूझकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। दबंग लगातार महिला के परिवार को...