श्रावस्ती, मई 14 -- श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता के लिए एक उप निरिक्षक को निलंबित कर दिया है। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली भिनगा के उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह पर विवेचना के लिए रुपए मांगने का आरोप लगा था। जिसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान तथ्य प्रकाश में आया कि उप निरीक्षक ने वादी मुकदमा से गवाहों के बयान लिखने के नाम पर रुपए की मांग की गई है। जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसलिए उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ...तो डीडीओ की शिकायत करने स्वर्ग से आए संगठन अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही, उनके विरुद्ध नियमों के अनुर...