उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में लंबित विवेचनाओं और अपराध मामलों की समीक्षा को लेकर एसएसपी ने सोमवार रात कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी थानों में तैनात विवेचकों के साथ वर्चुअल बैठक कर लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक दौरान विवेचना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अचलगंज थाना में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बतातें चलें कि समीक्षा बैठक में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने विभिन्न थानों की विवेचनाओं की स्थिति, आरोप पत्र दाखिल करने की प्रगति, लंबित मामलों के निस्तारण और संवेदनशील प्रकरणों की जांच की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली। कई मामलों में अनावश्यक देरी और जांच में अपेक्षित गंभीरता न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचन...