वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार रात शिवपुर थाने में कैंट सर्किल के तीन थानों शिवपुर, कैंट और लालपुर-पांडेयपुर के अर्दली रूम के कार्यों की समीक्षा की। विवेचनाओं में लापरवाही पर एक निरीक्षक, 11 उप निरीक्षकों को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। इसमें कैंट थाने के निरीक्षक संतोष पासवान, उप निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, भैरव श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, जमुना प्रसाद तिवारी, प्रवेश कुन्तल, शिवपुर थाने के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कोमल यादव, आशीष कुमार सिंह, लालपुर-पाण्डेयपुर थाने के प्रमोद कुमार गुप्ता, कोमल कुमार गुप्ता, विजेन्द्र सिंह हैं। इन विवेचकों की 60 दिनों से भी अधिक अवधि की विवेचना लंबित मिली। शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। एनबीडब्ल्यू मामलों में गिरफ्तारी शून्य मिली। ...