बलिया, जनवरी 30 -- बलिया। पुलिस लाइन में शुक्रवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ओमवीर सिंह ने सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक भी की। सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की तथा उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच और उनके निस्तारण पर जोर दिया। वांछितों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती पत्रों के निस्तारण, रात में गश्ती और चेकिंग आदि के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल व दक्षिणी कृपा शंकर, सभी सीओ, एसओ आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.