विवेचनाएं लटकाईं तो कार्रवाई तय, एडीजी ने कसी अफसरों की नकेल
मेरठ, सितम्बर 9 -- पुलिस लाइन स्थित आईसीसीसी में बुधवार को हुई अपराध समीक्षा गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं को लेकर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। 60 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की स्थिति खंगाली गई। अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया कि जांच को बेवजह लंबा न खींचा जाए और प्रत्येक मामले में समय से कार्रवाई सुनिश्चित हो। बैठक में सेशन ट्रायल से जुड़े लंबित मामलों और विभिन्न जांचों की प्रगति भी परखी गई। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, सर्किल सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे。
साइबर अपराध पर भी फोकस साइबर अपराधों की रोकथाम और दर्ज मामलों में प्रभावी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.