बलरामपुर, अप्रैल 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में अपराध विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस महकमा सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना कोतवाली उतरौला परिसर में सर्किल स्तर के समस्त विवेचकों की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने की। गोष्ठी के दौरान एएसपी ने विवेचना कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन वैज्ञानिक और विधिक तरीके से किया जाए, ताकि न्यायालय में केस मजबूत रह सके और अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभ...