विवेचक पर लगाया डॉक्टर का फर्जी बयान दर्ज करने का आरोप
देवरिया, जून 11 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विवेचना के दौरान रामपुर कारखाना थाने के एक दरोगा ने डॉक्टर का फर्जी बयान दर्ज कर लिया। डॉक्टर के फर्जी बयान के आधार पर विवेचक ने मारपीट के मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी जबकि चिकित्सक ने ऐसा कोई बयान देने से ही इंकार किया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट का मामला वर्ष 2025 में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ था। मामले की विवेचना रामपुर कारखाना थाने के एक दरोगा कर रहे हैं। मामले में दरोगा ने चार्जशीट भी लगा दिया है। मामले में आरोपी गांव निवासी दुर्गेश मिश्र ने विवेचक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायतकर्ता दुर्गेश मिश्रा ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.