बस्ती, जुलाई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता की मां ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है की मेरी नाबालिग बेटी के प्रकरण मे संबंधित विवेचक ने मुझे और मेरी बेटी को धमकाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने थानाध्यक्ष एवं विवेचक को तलब कर जवाब मांगा है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने अपने बेटी के अपहरण तथा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। विवेचक ने किशोरी को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया। जब सीडब्लूसी ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया तो वह गर्भवती पायी गयी। विवेचक को सीडब्लूसी ने आदेश दिया कि किशोरी का अल्ट्रासाउंड करा कर उसकी रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। आरोप है कि विवेचक ने लगभग डेढ़ माह बीतने के बावजूद अल्ट्र...