विवेचक पर गलत रिपोर्ट प्रेषित करने का आरोप
हरदोई, मई 23 -- टड़ियावां। गांव अजीजपुर के अनिल कुमार सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा से जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वर्ष 2025 में गांव स्थित कुछ लोगों के द्वारा बगैर अनुमति कराई गई नौटंकी में क्षत्रिय समाज के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग और माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। मामले में विभिन्न धाराओं में नौटंकी आयोजक समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी से शिकायत में बताया कि मामले में हरिहरपुर चौकी प्रभारी और विवेचक ने न्यायालय में प्रेषित अंतिम जांच रिपोर्ट पर आर्थिक लाभ लेकर गलत व तोड़ मरोड़ कर बीती 10 मई को अदालत में प्रेषित कर दी गई। यह भी पढ़ें- फरियादी ने खुरहंड चौकी प्रभारी व दीवान पर लगाया जूतों से पिटाई का आरोप पीड़ित अनिल ने दोबारा विवेचना कराने और दोषी विवेचक के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.