अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में हुए अशोक कुमार वर्मा के अपहरण व हत्या के बहुचर्चित मामले में विवेचक की अन्तिम रिपोर्ट को न्यायालय में भारी झटका लगा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय ने विवेचक की अन्तिम रिपोर्ट के विरूद्ध प्रस्तुत वादी पक्ष से दायर प्रोटेस्ट पिटीशन पर सुनवाई किया। इसके पश्चात विवेचक की अन्तिम रिपोर्ट को खारिज कर दिया। साथ ही थाना कैंट को प्रकरण में अग्रिम विवेचना करने का आदेश देते हुए आख्या नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है। कैंट थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में यह मामला हुआ था। इसके पहले वादी अभय वर्मा के अधिवक्ता अजय वर्मा ने विवेचक की ओर से दायर अन्तिम रिपोर्ट के विरूद्ध प्रोटेस्ट पिटीशन प्रस्तुत कर बहस किया। यह भी पढ़ें- लापता मोसीम को खोजने को पुलिस ने दस दि...