भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विवेचकों को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने ई सम्मन, ई साक्ष्य एवं साक्ष्य एप के बारे में जानकारी दी। कहा कि जांच में तेजी लाने के साथ ही साक्ष्यों को सटीक रखना बेहद ही जरूरी है। डिजिटल एप्लिकेशनों की तकनीकी प्रक्रिया, उनके महत्व तथा पुलिस कार्य को अधिक कुशल बनाने में इनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि ई सम्मन से संबंधित समन अब इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजे जा सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और प्रक्रिया पारदर्शी बनती है। ई साक्ष्य ऐप अपराध स्थल की रीयल-टाइम वीडियो, फोटो तथा साक्ष्यों को सुरक्षित रूप से कैप्चर, संरक्षित एवं अपलोड करने में सहायक है, जो अदालत में प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत करने में मजबूती प्रदान करता है। प्रदेश...