कौशाम्बी, मई 19 -- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के विवेचकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंगलवार को दूसरे दिन विवचकों को महत्वपूर्ण विधिक एवं तकनीकी टिप्स दिए गए। एसपी कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विवेचकों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन की क्षमता विकसित करना है। द्वितीय दिवस के सत्र में विवेचकों को गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, व्यक्तिगत तलाशी मेमो, गिरफ्तारी मेमो, साक्ष्य संकलन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में संयुक्त निदेशक अभियोजन मोहन यादव द्वारा संचालित क...