नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली के विवेक विहार की चार मंजिला इमारत में दूसरी मंजिल पर रहने वाले नवीन जैन ने साहस दिखाते हुए अपनी दो बेटियों और दो घरेलू सहायिकाओं समेत खुद की जान बचा ली, लेकिन अपनी पत्नी शिखा जैन को नहीं बचा सके। बचाव के दौरान नवीन गंभीर रूप से झुलस गए। चेहरे पर गहरी चोट के चलते उन्हें जीटीबी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, हादसे के समय नवीन, उनकी 45 साल की पत्नी शिखा, 22 साल की बेटी परी और 18 साल की दूसरी बेटी सो रहे थे।सीढ़ियों से नीचे जाने का रास्ता बंद हो गया था आग लगने के बाद सीढ़ियों से नीचे जाने का रास्ता बंद हो गया था। चारों ओर धुआं और लपटें फैलने के बावजूद नवीन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने घर से गद्दे नीचे फेंके, जिन्हें नीचे खड़े लोगों ने जमा कर बिछा दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटि...