नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली के विवेक विहार बी-ब्लॉक की एक बिल्डिंग के 8 फ्लैटों में लगी आग के दौरान लोगों को आग से बचने का मौका तक नहीं लगा। रविवार तड़के लगी आग के दौरान लोग अपने घरों में सो रहे थे। ऐसे समय में आग लगने के दौरान उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं लगा। आग धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई और उसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई शव पूरी तरह जल गए हैं, जिसके चलते डीएनए जांच से ही उनकी पहचान संभव है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में AC में ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों की मौत; 15 बचाए गए शाहदरा से विधायक संजय गोयल रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बी-ब्लॉक के इस मकान में कुल 8 फ्लैट बने हुए थे। रात लगभग 3.45 बजे इसमें आग लगी और चारों मंजिल इसकी चपेट में आ गई। आग इतनी भयावह ...