नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार में रविवार तड़के करीब पौने 4 बजे 8 फ्लैटों वाली एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत B-13 में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। इमारत से लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में जान गंवाने वालों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी 9 मृतकों की पहचान कर ली गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि बिल्डिंग में आग एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट के कारण लगी, हालांकि सही कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इस बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट हैं, जिनमें एक फ्लैट आगे की तरफ है और दूसरा पीछे की तरफ है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताते हुए घटना पर नजर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.