नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विवेक विहार में आग लगने की घटना के पीड़ित परिवारों से मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को हादसे के बाद दमकल और अस्पताल द्वारा लापरवाहियां बरतने का आरोप लगाते हुए उससे उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर स्थानीय डीएम से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही आग की घटनाओं से निपटने की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक बुलाई है। इससे पूर्व वह दोपहर को विवेक विहार स्थित घटनास्थल पर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को अग्नि सुरक्षा के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- जनता ने गिनाई हादसे की लापरवाहियां, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.