नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली के विवेक विहार की बिल्डिंग में फैली आग में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक विवेक विहार के फेज 1 की चार मंजिला इमारत में आग लगने की खबर सुबह करीब तीन बजकर 48 मिनट पर मिली। पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आग ने इमारत के कई फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया था जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि घरों के अंदर मौजूद लोगों को इससे बचने का मौका तक नहीं मिला। कई शव बुरी तरह जल गए। फिलहाल सभी शवों की पहचान कर ली गई है। पढ़िए इस हादसे से जुड़े 10 बड़े अपडेटAC ब्लास्ट से आग की आशंका आग लगने की शुरुआती वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। स़्थानिय लोगों का मानना है कि आग एसी ब्लास्ट होने से आग लगी होगी, ...