नई दिल्ली, मई 4 -- Vivek Vihar Fire Tragedy: दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड में पिता नितिन जैन, मां शैली जैन और भाई सम्यक को खोने वाले प्रांशुक जैन अब परिवार में अकेले बचे हैं। घटना से पहले प्रांशुक महाकाल के दर्शन करने उज्जैन चले गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में हुए इस भीषण हादसे में घर में मौजूद पिता नितिन जैन, मां शैली जैन और बड़े भाई सम्यक जैन की जान चली गई। घटना के बाद रिश्तेदारों ने प्रांशुक को फोन पर सूचना दी तो वे दिल्ली लौटे। सम्यक क्रॉस रिवर मॉल में रेस्तरां चलाते थे, जबकि उनके पिता का अलग कारोबार था। उन्होंने बताया कि परिवार की सुख-शांति की कामना लेकर प्रांशुक महाकाल के दर्शन करने गए थे, जबकि उनकी दादी कुछ दिनों पहले ही अपने दूसरे बेटे के पास सूरजमल विहार चली गई थीं। प्रांशुक को नहीं पता था कि वहां से लौटने पर वह कभी अपने माता-पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.