नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली के विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दमान मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल है जिसे इस भयावह आग ने निगल लिया। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, बेटे-बहू और डेढ़ साल का पोता शामिल हैं। ये पूरा परिवार रविवार को एक बच्चे का जन्मदिन मनाने रविवार को मानेसर जाने वाला था। पूरे धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी थी। शनिवार की रात 12 बजे वीडियो कॉल पर सभी उसे जन्मदिन की बधाई दी और केक भी कटा था। इसके साढ़े तीन घंटे बाद ही लगी भयंकर आग की चपेट में आकर 62 साल के अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन, 34 साल का बेटा निशांक जैन, बहू आंचल जैन और डेढ़ साल का पोता अक्षय की दर्दनाक मौत हो गई। निशांक को भी जन्मदिन में शामिल होने सपरिवार मानेसर जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं गए। रिश्तेदारों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.