बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। विवेक विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए एक मोटिवेशनल गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एड. सहज गोयल एवं मुख्य वक्ता अनिल शर्मा निदेशक फाइनेंस विवेक विश्वविद्यालय का डॉ. सर्वेश कुमार शीतल डीन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके जीवन एवं करियर के प्रति जागरूक बनाना, उन्हें लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित करना तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए मार्ग दर्शन प्रदान करना था। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों के सामने अनेक चुनौतियां होती हैं, जिनका सामना करने के लिए मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास तथा सही दिशा का होना अत्यंत आवश्यक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.