बिजनौर, मार्च 25 -- बिजनौर। विवेक विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत पतंजलि फूडस हरिद्वार का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनके शैक्षिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। पतंजलि की टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न खाद्य एवं आयुर्वेदिक उत्पादों की उन्नत मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा उन्हें आधुनिक खाद्य एवं हर्बल उद्योग के कार्य करने के तरीकों से अवगत कराया। इस मौके पर विजिटिंग इंचार्ज पतंजलि फूडस के एचआर एक्जीक्यूटिव कुलदीप कुमार, संदीप सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...