बिजनौर, जुलाई 10 -- हीमपुर दीपा। राष्ट्रीय डैफ चैंपियन के लिए बेंगलुरु में हुए खिलाड़ियों के ट्रायल में एथलेटिक्स में जिला बिजनौर के खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। संगठन के कोच एवं पदाधिकारी ने उन्हें बधाई दी है। अखिल भारतीय बधिर क्रीडा परिषद की ओर से बेंगलुरु में 3 व 4 जुलाई को एथलेटिक्स ,बैडमिंटन, शतरंज और टेबल टेनिस का ट्रायल आयोजित हुआ। जिसमें एथलेटिक्स में गांव गावड़ी जिला बिजनौर के मुख बधिर खिलाड़ी विवेक राणा पुत्र यशपाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर 800 मीटर दौड़ में उपविजेता द्वितीय स्थान पर रहे। विवेक के पिता यशपाल सिंह ने बताया कि विवेक बचपन से मूकबधिर है। यह भी पढ़ें- परदादा-परदादी विद्यालय की खिलाड़ी साधना का राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल में चयन उनका चयन मलेशिया में 4 से 10 अक्टूबर को होने वा...