रांची, फरवरी 18 -- रांची। दीपाटोली स्थित विवेक मेमोरियल उच्च विद्यालय में बीते 14 फरवरी को वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। उद्घाटन विद्यालय के निदेशक दीपक कुमार महतो ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में खेलकूद के महत्व से अवगत कराया। प्रतियोगिता में छात्रों ने 50 मीटर दौड़, सैक रेस, चम्मच गोली दौड़, खो-खो और कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.