विवेक बने डीआरआर, 17 वोटों से दर्ज की जीत
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब रोट्रैक्टर्स क्लब विंध्याचल के विवेक सिंह राजपूत ने लखनऊ में हुए डीआरआर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद तैय्यब को 17 वोटों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव में मोहम्मद तैय्यब को मात्र पांच वोट प्राप्त हुए। यह पहली बार है जब मिर्जापुर से किसी युवा का चयन डीआरआर पद के लिए हुआ है। जीत से पूरे जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल है। विवेक ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के पीछे क्लब एडवाइजर और मिर्जापुर के पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत रही। सभी पदाधिकारियों ने दिन-रात मेहनत करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों से वोट देने की अपील की थी। क्लब के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.