विवेक ने मऊ के पुनीत संग की थी हत्या
वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बच्छांव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में किराए के कमरे में मरुई (राजातालाब) निवासी 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय की हत्या में कथित प्रेमी विवेक चौबे और उसका दोस्त पुनीत मिश्रा शामिल थे। पुनीत को एसओजी और राजातालाब पुलिस ने जक्खिनी मार्ग पर सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। पुनीत ने पुलिस को बताया कि विवेक ने हत्या के बाद 22 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसलिए वह शामिल हुआ। विवेक ने श्रेया की हत्या क्यों कराई, इसकी जानकारी नहीं है। पुनीत मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मिसरौली बकुची (डाड़ीडीह अरदौना) का निवासी है। एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि विवेक और पुनीत में गहरी दोस्ती थी। दोनों गहनी स्थित एक निजी कॉलेज से बी. फार्मा की पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.