अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी ने डीसीए आजमगढ़ को 253 रन के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट पर 365 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक कुमार ने 67 गेंदों में 139 रन की विस्फोटक पारी खेली। जबकि ऋषभ चौधरी ने नाबाद 129 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 366 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए आजमगढ़ की टीम प्रभा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। डीसीए की ओर से ऋषभ विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से अजय यादव और राज ने तीन तीन विकेट झटके। जबकि ...