विवेक तिवारी हत्याकांड में एक सिपाही बरी, दूसरा धारा 302 से फ्री; फैसले को चैलेंज करेगी फैमिली
लखनऊ, सितम्बर 17 -- लखनऊ के बहुचर्चित एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने करीब आठ साल बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। अदालत ने प्रशांत के खिलाफ धारा 302 के आरोप को हटाते हुए धारा 304 के तहत दोषी माना है। अब अदालत इसी धारा में प्रशांत की सजा तय करेगी। वहीं इस फैसले को विवेक के परिवार ने ऊपरी अदालत में चैलेंज करने की बात कही है। घटना 29 सितंबर 2018 की देर रात गोमतीनगर विस्तार इलाके में हुई थी। एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सना खान के साथ कार से लौट रहे थे। मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया था।एप्पल के एरिया मैनेजर थे विवेक तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.