लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- रामनगर स्थित विवेक जान एकेडमी में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद उत्कर्ष वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल एवं पूर्व अध्यापिका विनोदिनी अवस्थी शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को उनके रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि उत्कर्ष वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार है...