मेरठ, दिसम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चुनाव रविवार को लखनऊ में हुए। इसमें मेरठ के विवेक कोहली को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। साथ ही अरुण कुमार को महासचिव चुना। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजीव रतन सिंह संयुक्त सचिव, बिहार और राज्य सरकार और खेल विभाग की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ अतुल सिन्हा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक को संघ के चेयरमैन के पद पर नामित किया। कार्यकारिणी में विनीत व राजेश त्यागी को उपाध्यक्ष, राजेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया। विवेक कोहली की बात करें तो वह मेरठ के रहने वाले हैं और टेबल टेनिस व अन्य खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टैग ग्लोबल के चेयरमैन हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.