उरई, अप्रैल 6 -- उरई। भाजपा नगर मंडल द्वितीय में विवेक कुमार गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने राठ रोड स्थित आफिस में फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष ने पूरी मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करने की बात कही है। नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर काम कर रही है। हर वर्ग को काम करने का मौका मिल रहा है। इस दौरान पुरुषोत्तम दास घंटी, धर्मेंद्र पाल, अभय गुप्ता, भरत सेठ, अनुज कुमार अहिरवार फौजी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...