विवेक केसरी को मिला शहीद भगत सिंह सम्मान
चतरा, अगस्त 11 -- रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रक्तमित्र लावालौंग के संस्थापक विवेक केसरी को शहीद भगत सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित गुरु नानक भवन में गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से आयोजित चौथे शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह-2026 में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में उपस्थिति समारोह में विवेक केसरी को लगातार सामाजिक कार्य करने, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति माथुरू, डॉ. अजय चाबड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.